पलामू में वाहन चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार:बिना हेलमेट बाइक चला रहे आरोपी से देशी कट्टा बरामद, साथी का भी खुलासा

पलामू पुलिस ने किशुनपुर-तरहसी मार्ग पर कालापहाड़ मोड़ के पास एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया। रात करीब 8:40 बजे एक व्यक्ति बिना हेलमेट पल्सर बाइक पर तेज गति से आता दिखा। पुलिस के रोकने पर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। कट्टे का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विनित कुमार के रूप में की। वह कालापहाड़, थाना पाटन, जिला पलामू का रहने वाला है। तलाशी में उसके कमर से एक देशी कट्टा मिला। वह कट्टे का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने देशी कट्टा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पाटन थाना लाया गया। पुलिस अवर निरीक्षक निलेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच सहायक निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह कर रहे प्राथमिक जांच में पता चला कि कालापहाड़ निवासी अशोक साव का भी आरोपी के साथ आपराधिक संबंध है। मामले की जांच सहायक निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह कर रहे हैं। एसपी रिष्मा रमेशन ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को देने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *