लुधियाना में शादी में गए दो भाइयों के घर चोरी:ताला तोड़कर घुसे चोर, गहने और कैश गायब, बच्चों का गुल्लक तक नहीं छोड़ा

लुधियाना में जगराओं के थाना सुधार क्षेत्र के गांव कैले में दो सगे भाइयों के घरों में चोरी हो गई। दोनों भाई घरों पर ताला लगाकर शादी में गए थे। वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और गहने-कैश गायब मिला। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार दरबारा सिंह और बुध सिंह अपने भांजे की शादी में लुधियाना गए थे। जब वे वापस लौटे तो घरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था। दरबारा सिंह के घर से 35 हजार रुपए नकद चोरी हुए। वहीं बुध सिंह के घर से चोरों ने 10 हजार रुपए नकद, सोने के गहने और बेटी के दहेज के लिए खरीदे गए कपड़े व अन्य सामान चुरा लिए। बच्चों की गुल्लक तक नहीं छोड़ी। बंद घर देखकर घुसे चोर स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भाइयों के घर मुख्य सड़क पर स्थित हैं। फिर भी चोर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। ऐसा लगता है कि चोरों को पहले से पता था कि घरों में कोई नहीं होगा। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही थाना सुधार की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। उनका कहना है कि अब घर को ताला लगाकर बाहर जाना भी मुश्किल हो गया है। वही घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चेक रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *