अमृतसर में महिला नशा तस्कर के खिलाफ विरोध:पति जेल में बंद, ग्रामीणों की कार्रवाई की मांग, बोले-मना करने पर मांगे 50 हजार

अमृतसर के मजीठा क्षेत्र के गांव वडाला भोमा में नशा तस्करी के विरोध में ग्रामीणों ने श्री करतारपुर साहिब कोरिडोर मार्ग पर धरना दिया। ग्रामीणों ने एक महिला पर नशा बेचने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया। गांव के मलकीत सिंह वीरम ने बताया कि आरोपी महिला के पास नशा खरीदने दूर-दूर से युवक-युवतियां आते हैं। महिला का पति पहले से नशा तस्करी और हत्या के मामले में जेल में है। ग्रामीणों ने महिला को कई बार नशा बेचना बंद करने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। नशा बेचना बंद के लिए 50 हजार की मांग सरपंच सहित गांव के प्रमुख लोग महिला के घर गए। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस को वह पैसे देती है। उसने नशा बेचना बंद करने के लिए 50 हजार रुपए प्रति माह की मांग की। महिला द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप हाईवे जाम कर दिया। डीएसपी अमोलक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि फिलहाल महिला के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। मामले की जांच की जाएगी। दस दिन के भीतर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *