खन्ना में क्रेन का गार्डर टूटने से ठेकेदार की मौत:फैक्ट्री में काम करने के दौरान हादसा; परिजन बोले-बिना सुरक्षा के कराया कार्य

पंजाब के खन्ना स्थित श्री अंबे स्टील इंडस्ट्री में शुक्रवार को क्रेन का गार्डर टूटने से एक ठेकेदार की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री में बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जा रहा था। इसीलिए हादसे के बाद गेट बंद कर उन्हें काफी देर अंदर जाने से रोका गया। मृतक की पहचान अमलोह के बरोंगा निवासी 44 वर्षीय सतनाम सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि यह खन्ना हलका पंजाब के इंडस्ट्री एवं लेबर मिनिस्टर तरुणप्रीत सिंह सौंध का विधानसभा क्षेत्र है। मृतक के बेटे करणवीर सिंह ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से इस फैक्ट्री में ठेकेदार के रूप में काम कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर को क्रेन का गार्डर टूटकर उनके पिता पर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार के साथ खड़े- प्रबंधन पुलिस के एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि परिवार के बयान शनिवार को दर्ज किए जाएंगे। वहीं, फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि यह एक दुर्घटना थी, जिसमें किसी की गलती नहीं है। वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। श्रम विभाग को जानकारी नहीं इस घटना में श्रम विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। क्षेत्र के श्रम निरीक्षक नरिंदर सिंह को हादसे की जानकारी तक नहीं थी। उनके पास औद्योगिक इकाइयों में श्रम नियमों की पालना की जांच के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं था। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री को हादसे की सूचना देनी चाहिए थी और वे अगले दिन कार्यालय में जाकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *