बजट-घोषणाओं को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई रिव्यू मीटिंग:जिला प्रभारी सचिव बोले- तय समय में काम पूरे करें; हीट वेव से निपटने के लिए बनाया कंट्रोल रूम

जिले के प्रभारी सचिव विश्वमोहन शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणाओं व हीट वेव प्रबंधन को लेकर विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला प्रभारी सचिव विश्व मोहन शर्मा ने बजट घोषणा वर्ष 2025-26 एवं बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए तय समय सीमा में कार्यों को पूरा करें। प्रभारी सचिव ने बजट घोषणाओं के तहत जालोर से झालावाड़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, जसवंतपुरा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जालोर नगरीय क्षेत्र में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट निर्माण, सांचौर के डेडवा में एग्रो फूड की स्थापना, शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए अमृत 2.0 कार्यक्रम, सरनाऊ में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना सहित विभिन्न बजट घोषणाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जूती कारीगरों का जीएसटी की टैक्स फ्री श्रेणी में पंजीयन करवाएं प्रभारी सचिव ने वोकल फोर लोकल के तहत “वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट“ पॉलिसी के अंतर्गत स्थानीय उत्पाद मोजड़ी जूती को बढ़ावा देने, राजकीय सहायता प्रदान करने व उनके कौशल उन्नयन के उद्देश्य से जूती कारीगारों का जीएसटी की टैक्स फ्री की श्रेणी में पंजीयन करवाने के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक को निर्देश दिए। रात्रि चौपालों में अधिकारी ग्रामीणों को दिलाएं नशामुक्ति की शपथ उन्होंने रात्रि चौपालों में ग्राम स्तर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलवाने तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, कृषि सिंचाई योजनाओं सहित केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करे। प्रभारी सचिव ने ग्रीष्म ऋतु में जिले में हीट वेव की स्थिति को देखते हुए पेयजल, डिस्कॉम एवं मेडिकल विभाग के अधिकारियों को हीट वेव्स से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचईडी एवं डिस्कॉम के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने की बात कही ताकि पेयजल आपूर्ति के दौरान निम्न वोल्टेज की समस्या उत्पन्न न हो।
प्रभारी सचिव ने नगर परिषद के अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, बाजारों में आमजन के लिए पर्याप्त छाया, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सक्षम अनुमति के बिना मुख्यालय न छोड़े। हीट वेव से निपटने के लिए कंट्रोल रूम जिले में हीट वेव से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का जिला स्तरीय कंट्रोल रूम खण्ड कार्यालय जालोर में स्थापित किया गया है जिसके दूरभाष नं. 02973-222272 हैं। वही डिस्कॉम द्वारा वृत स्तरीय राउण्ड दी क्लॉक हेल्पडेस्क स्थापित की गई है जिसके मोबाइल नम्बर 9257031353 व 9257031354 है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *