रांची | पहलगाम आतंकी हमले की घटना के विरोध में मारवाड़ी समाज द्वारा 26 अप्रैल को कैंडल शांति मार्च एवं आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। कैंडल शांति मार्च शाम 6 बजे अप्पर बाजार दुर्गा मंदिर बकरी बाजार से अल्बर्ट एक्का चौक मेन रोड तक जाएगी। अल्बर्ट एक्का चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर आक्रोश विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, विनोद कुमार जैन एवं संजय सर्राफ ने मारवाड़ी समाज के सभी लोगों से अधिक संख्या मे कैंडल शांति मार्च एवं आक्रोश विरोध-प्रदर्शन मे भाग लेने की अपील की है।


