आतंकी हमले का किया विरोध, फूंका पुतला

सरायकेला। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्त्ताओं ने विहिप परियोजना प्रमुख राजू चौधरी के नेतृत्व में गम्हरिया में आक्रोश रैली निकाली। शुक्रवार को निकाली गई रैली में कार्यकर्त्ताओं ने हाथ में आतंकवादी होश में आओ, सेकुलर हिंदू चुप्पी तोड़ो, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि तख्तियां लेकर नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने आतंकवाद विरोधी नारे लगाते हुए पुतला फूंका। दो मिनट का मौन रख मृतकों की आत्मा की शांति व घायलों को जल्दी स्वस्थ्य लाभ की कामना की। विहिप परियोजना प्रमुख राजू चौधरी ने बताया कि आतंकवादियों ने कायरतापूर्वक कार्रवाई कर निहत्थे 26 निर्दोष सैलानियों की हत्या कर दी। हमले में कई लोग घायल हुए हैं। आतंकवादियों की इस हरकत से देशवासी मर्माहत हैं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। मौके पर विहिप नेता भगवान सिंह, सुधांशु सरकार, अनिल प्रसाद, छोटेलाल, प्रिंस, सुदर्शन, शुभम कुमार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *