आज से सुबह 7 से 12 बजे तक किया जाएगा विद्यालय का संचालन

भास्कर न्यूज|गढ़वा शनिवार से विद्यालय का संचालन सुबह 7 से 11:30 तथा 12 बजे तक संचालित किया जाएगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विभाग द्वारा जारी किया गया सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक स्कूलों में लागू होगा। जारी किए गए आदेश के अनुसार केजी से आठवीं तक की कक्षा सुबह 7 से 11:30 तक संचालित किया जाएगा। वहीं नवीं से 12वीं तक की कक्षा सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक संचालित किया जाएगा। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के द्वारा यह समय का परिवर्तन बढ़ती गर्मी के कारण की गई है। विदित हो कि चिलचिलाती धूप और लू चलने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के किनारे ठेला, खोमचा लगाने वालों से लेकर सब्जी, फल बेचने वाले दिहाड़ी मजदूरी करने वाले सभी परेशान हैं। आलम यह है कि दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कें वीरान हो जा रही हैं। वहीं जो लोग सड़क पर नजर आ रहे हैं। वह अपने सिर व चेहरे को गमछा आदि से ढके रह रहे हैं। वहीं चिलचिलाती धूप के कारण दो पहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। इधर गर्मी बढ़ने से सत्तू का शरबत, लस्सी, गन्ना रस, फ्रूट जूस, नारियल पानी, आइसक्रीम आदि की बिक्री बढ़ गई है। जगह-जगह इसके लिए ठेला लगाया गया है। कृषि मौसम सेवा के द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में कमी होने की संभावना है और हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 अप्रैल को गढ़वा जिला का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। जबकि 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.8, न्यूनतम तापमान 25.9, 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.6, न्यूनतम तापमान 25, 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.6, न्यूनतम तापमान 24.2 तथा 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37.1 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *