एसटीटी व बीटीटी ने सहिया को एप से आयुष्मान कार्ड बनाने की जानकारी दी

भास्कर न्यूज|गढ़वा गढ़वा शहर के शहरी स्वास्थ्य उप केंद्र टंडवा में आज सभी सहिया की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सहिया को अपने-अपने वार्ड में आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर एसटीटी रंजू मिश्रा, बिटिटी सत्यनारायण मालाकार व ललन यादव के द्वारा सभी सहिया के मोबाइल में आयुष्मान ऐप देते हुए उस ऐप के माध्यम से वार्ड में लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने की जानकारी दी गई। इस दौरान रंजू मिश्रा ने कहा कि सभी सहिया अपने वार्ड में जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाएं वहीं वार्ड में अगर प्रज्ञा केंद्र है तो प्रज्ञा केंद्र में भी लोगों को जाने के लिए जागरूक करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सके। बैठक के दौरान बीटीटी सत्यनारायण मालाकार ने कहा कि गढ़वा शहर में आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य काफी पीछे चल रहा है जिसके वजह से पूरे राज्य में गढ़वा जिला का स्थान 24वां स्थान है। इस वजह से गढ़वा के उपायुक्त महोदय द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का आयुष्मान कार्ड बने। इसी को लेकर लोग लगे हुए हैं। इस दौरान सभी सहिया को ऐप के माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में सभी सहिया को सहिया ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर सभी सहिया मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *