पहलगाम में हुआ आतंकी हमला मानवता के खिलाफ : अंकुर अरोड़ा

भास्कर न्यूज | अमृतसर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भाजपा बाईपास मंडल के महासचिव अंकुर अरोड़ा ने कड़ी निंदा की है। आतंकवादियों का डंक झेल चुके आतंकवाद पीड़ित परिवार से निकले अरोड़ा ने कहा कि यह घटना दिल को झंझोड़ देने वाली है। ऐसी कायराना हरकत करने वाले आतंकियों को केंद्र सरकार कभी भी न बक्शे। इस हमले का जबाव पूरी ताकत से देना चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि यह जघन्य अपराध करने वालों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *