पहलगाम हादसे में मृतकों की आत्मिक शांति को पाठ

अमृतसर | रतन सिंह चौक कर्मपुरा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी द्वारा पहलगाम में आतंकियों की गोलियों का शिकार हुए हिंदुओं की आत्मिक शांति को श्री हनुमान चालीसा पाठ किया। मंदिर कमेटी के प्रधान पंडित सोहन लाल शास्त्री की अध्यक्षता में पंडित नीलकंठ शास्त्री ने मिलकर पांच पाठ किए।इसके बाद मृतकों की आत्मिक शांति के लिए प्रभु चरणों में वंदना की। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान पंडित सोहन लाल ने कहा कि हिंदुओं की मौत पर सारा देश दुखी है। केंद्र सरकार को ऐसे आतंकियों का नामोनिशान मिटा देना चाहिए ताकि आगे से कोई आतंकी संगठन ऐसी जुर्रत न कर सके। इस मौके पर मंदिर कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *