अमृतसर | शहीद एमएल ढीगरा सोसायटी और सनातनी परिवार द्वारा पहलगाम में आतंकवादियों के शिकार दिवंगत आत्माओं को श्रद्वांजलि दी गई। जिसमें प्रार्थना सभा का आयोजन डा. स्वराज ग्रोवर, विनोद अरोड़ा, जगदीश महाजन और जतिंदर शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर डा. ग्रोवर ने कहा कि यह हत्या भारत माता की आत्मा की हत्या है। आज हरेक भारतीय योद्धा बनकर आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाना चाहता है। जगदीश महाजन और विनोद अरोड़ा ने कहा कि आतंकवाद को मूल रूप से नष्ट करना जरूरी है। डा. प्रो. कुलदीप आर्य और डा. प्रो. नीरज डोडा ने कहा कि भारत को एकता के सूत्र में बांधना जरूरी है। इस प्रार्थना सभा में सुनील गोयल, उर्मिला शर्मा, गीता नरूला मौजूद थे।


