बड़ा श्री हनुमान मंदिर के बरामदे के ऊपर पर्दा लगाया

अमृतसर | दुर्ग्याणा के बड़ा श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालु सुबह से रात तक माथा टेकने पहुंचते हैं। मंदिर कमेटी ने माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी से बचाने के लिए मंदिर परिसर में संगत के सहयोग से नया पर्दा लगा दिया है। वीरवार शाम को लगाए नए पर्दे से गर्मियों में सूर्य की किरणें नहीं पहुंचेगी। इससे माथा टेकने वालों को काफी राहत मिलेगी। मंदिर के उपचेयरमैन संजय मेहरा ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालु की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *