आर्मी पब्लिक स्कूल ने एटीएल कम्युनिटी डे मनाया

अमृतसर | डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में एटीएल कम्युनिटी डे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि नवाचार और रचनात्मकता किसी स्कूल की श्रेणी पर निर्भर नहीं करती। बच्चों में स्वाभाविक जिज्ञासा होती है। उन्हें सही माहौल मिले तो वे कमाल कर सकते हैं। कार्यक्रम में 12 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने “टिंकरिंग माइंड’ की हैंड्स-ऑन एक्टिविटीज़ का अनुभव लिया। अलग-अलग स्कूलों के बच्चे एक साथ टीम बनाकर काम करते नजर आए। यह दृश्य बेहद प्रेरणादायक रहा। इस आयोजन का नेतृत्व विज्ञान विभाग की प्रमुख सविता ठाकुर ने किया। उनकी शिक्षकों की टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *