प्रियंका ने पंजाब यूनिवर्सिटी में टॉप किया

लुधियाना। गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, गुजरखां कैंपस, मॉडल टाउन की छात्राओं ने दिसंबर 2024 में आयोजित पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन (पीजीडीएमसी) पहले सेमेस्टर परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। प्रियंका ने 83.5% अंक प्राप्त कर पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में टॉप किया। बिमलप्रीत कौर ने 73.11% अंक प्राप्त कर कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज गवर्निंग बॉडी के महासचिव इंजीनियर गुरविंदर सिंह और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मनीता काहलो ने छात्राओं को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *