सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली सुविधा के बारे में बताया गया

भास्कर न्यूज | लुधियाना शिक्षा विभाग अधीन नए सेशन की शुरुआत हो चुकी है तथा नया दाखिला सरकारी स्कूलों में जोरों से चल रहा है। दाखिला की मुहिम को तेज करने के लिए जिला शिक्षा अफसर एलिमेंटरी की ओर से एक नया कदम उठाया गया है। जिसको मैगा दाखिला दिवस के तौर पर मनाया गया। इसमें जिला शिक्षा अफसर के साथ साथ उप जिला शिक्षा अफसर, जिले के 992 प्राइमरी स्कूलों, 112 सेंटर स्कूलों, 19 बीपीओज की ओर से अपनी अधीन आते समूचे एरिया में डोर टू डोर दाखिला मुहिम संबंधी कैंपेन की। जिला शिक्षा अफसर की ओर से खुद भी शेरपुर कलां, ढंडारी कलां, कंगनवाल, ग्यासपुरी, ढंडारी खुर्द के एरिया में खुद जाकर डोर टू डोर कैंपेन की। आम लोगो को मौके पर मिलकर सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सहूलतों संबंधी जैसे मुफ्त वर्दी, मुफ्त किताबें, मिड-डे मील, स्मार्ट क्लास रुम, स्कूलों का साफ सुथरा माहौल, ट्रेंड तथा मेहनती अध्यापकों संबंधी जनकारी दी। जिला शिक्षा अफसर की ओर से मौके पर बहुत बच्चों का विभिन्न स्कूलों में खुद दाखिला भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *