लुधियाना में शनिवार को कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने खुद हाथ में झाडू उठाकर शहर की सफाई की। मंत्री ने शहर की सड़कों पर झाडू लगाई। उनके साथ बाकी सफाई कर्मचारी भी साथ थे। इस दौरान उनका साथ दे रहे सफाई कर्मियों को मंत्री ने खुद पानी व चाय भी पिलाई। मंत्री बोले शहर को रखेंगे स्वच्छ
मंत्री हरदीप मुंडिया ने कहा कि आज शहर को साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। वह हरदम शहर को स्वच्छ रखेंगे। उन्होंने कहा कि हर शहरवासी को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए और बाकी संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। हमेशा जारी रहेगी मुहिम
मंत्री ने कहा कि यह स्वच्छता मुहिम निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि शहर की सफाई सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ शहर से न केवल सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि लोग बीमारियों से भी बचे रहेंगे।


