लुधियाना में गंदा पानी लेकर MLA के पास पहुंचा व्यक्ति:बोला-‘यह शरबत है, पीकर दिखाएं’, AAP विधायक के सुरक्षाकर्मी ने दिया धक्का

लुधियाना में आम आदमी पार्टी के विधायक मदन लाल बग्गा के खिलाफ एक स्थानीय निवासी ने अनोखा विरोध किया। शुक्रवार शाम को विधायक अपने बेटे पार्षद अमन बग्गा और साथियों के साथ पैदल जा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति अपने घर के नल से आ रहे गंदे पानी की बोतल लेकर विधायक के पास पहुंचा। उसने विधायक से कहा कि यह उसके घर का विशेष पानी है और उन्हें इसे पीकर दिखाने की चुनौती दी। व्यक्ति बार-बार कह रहा था कि यह पानी नहीं शरबत है और विधायक को इसे पीना चाहिए। इस पर विधायक नाराज हो गए। विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को धक्का देकर दूर कर दिया। उन्होंने उसे विधायक के पास जाने से रोक दिया। विधायक के बेटे ने संभाली स्थिति स्थिति को बिगड़ता देख विधायक के बेटे पार्षद अमन बग्गा ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने व्यक्ति से पानी की बोतल ली और उसे शांत किया। साथ ही पानी की समस्या की जांच करवाने का आश्वासन दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *