अबोहर में हेरोइन समेत बुजुर्ग महिला गिरफ्तार:बेटा फरार; गाड़ी में आ रहे थे दोनों, नशीली दवाइयां और ड्रग मनी बरामद

फाजिल्का में अबोहर के नगर थाना वन की पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं और नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी है। पुलिस ने ढाणी डंडे वाली रेलवे लाइन के पास से एक हौंडा सिटी कार को रोका। कार से एक व्यक्ति भाग निकला, जबकि एक बुजुर्ग महिला को पुलिस ने पकड़ लिया। कार की तलाशी में पुलिस को 30 हजार प्रीगाबालिन कैप्सूल, 75 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 73 हजार रुपए की नकदी मिली। पकड़ी गई महिला की पहचान संतो बाई के रूप में हुई है। वह ढाणी डंडे वाली की रहने वाली है। फरार हुआ व्यक्ति उसका बेटा कुलबीर सिंह उर्फ बब्बू है। पुलिस रिमांड के दौरान होगी पूछताछ थाना प्रभारी मनिंदर सिंह और एसआई जयवीर ने बताया कि एएसआई भूपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। पुलिस ने दोनों मां-बेटे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी कि ये खेप कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *