धमतरी पुलिस को मिली आग से निपटने की ट्रेनिंग:फायर ब्रिगेड ने दिया डेमो; ASI से लेकर आरक्षक तक रहे मौजूद

धमतरी पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को आग से निपटने की ट्रेनिंग दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से आग बुझाने की विभिन्न तकनीक समझाईं। इस ट्रेनिंग में एएसआई, हेड कांस्टेबल और आरक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाते समय आने वाली चुनौतियों की भी जानकारी दी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आपातकालीन स्थिति में आग से निपटने के लिए तैयार करना था। इससे वे किसी भी आग की घटना में तत्काल कार्रवाई कर सकेंगे। आग बुझाने के तरीके प्रेक्टिकल करके देखा दरअसल, जिले के पुलिस लाइन में बीते दिनों पहले नीलामी के लिए रखे वाहन में भीषण आग लग गई थी। आग को बुझाने के लिए दमकल के टीम को बुलाया गया था। हालांकि पुलिस लाइन में पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। लेकिन आग को दमकल की टीम ने ही काबू पाया। इसको देखते हुए धमतरी के पुलिस लाइन में अब जागरूकता के तौर पर सभी पुलिसकर्मी और अधिकारियों को दमकल की टीम के द्वारा आग बुझाने के तरीके बताए गए। यहां पर अलग-अलग तरीके से दमकल द्वारा डेमो करके दिखाया गया। साथ ही पुलिस कर्मियों ने आग बुझाने के तरीके प्रेक्टिकल करके भी देखा। सभी को एक-एक कर आग बुझाने के तरीके को सीखने का मौका भी दिया गया। बताया जा रहा है कि जब भीषण आग होती है। तो दमकल की टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं चीजों को पुलिस कर्मियों को बताया गया। वहीं फायर सेफ्टी डेमोनेशन किया गया। गर्मी के दिनों में गैस सिलेंडर को धूप से बचाए पुलिस लाइन में फायर टीम के द्वारा विभिन्न प्रकार की आग और उपयोग किए जाने वाले फायर सामग्री से बताया गया। साथ ही घरेलू सिलेंडर में आग लगे और उनके नियंत्रण के उपाय भी बताए गए। वही आग की घटना होने पर सुरक्षा के तरीके और उपयोग किये जाने वाले सावधानियां को बारीकी से बताया गया। धमतरी जिला सेनानी शोभा ठाकुर ने बताया कि आग बुझाने के तरीके हर व्यक्ति को आना चाहिए। बल्कि सिलेंडर में आग लगने के नियंत्रण के उपाय को सभी महिला सहित पुरुषों को सीखना चाहिए। कभी भी कहीं भी आग पर नियंत्रण पाने की जरूरत पड़ सकती है। शोभा ठाकुर ने सभी से अपील किया है, की गर्मी के दिनों में गैस सिलेंडर को धूप से बचाकर रेगुलेटर बंद कर रखना चाहिए। साथ ही कहीं खुले जगह पर आग न लगे ताकि आग लूख उड़कर कहीं और जगह पर भीषण और रूप ले सकता है। जिसके लिए कहीं खुले जगह पर आग लगे दिखाई देने पर लोग उसे आग को पानी डालकर बुझा दे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *