डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग पर 45 वर्षीय नवल कुमार सोनी ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। नवल कुमार आबादगंज में रेलवे क्रॉसिंग के पास जनरल स्टोर चलाते थे। उनके दो बच्चे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नवल अचानक अपनी दुकान से बाहर निकले और सीधे मालगाड़ी के सामने कूद गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम जांच में सामने आया कि नवल की पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था। वह कई बार लोगों से कह चुके थे कि विवाद बर्दाश्त नहीं होता और वह आत्महत्या कर लेंगे। सूचना मिलते ही रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


