शादी के दो दिन बाद युवक ने लगाई फांसी:धनबाद का रहने वाला था युवक, घर में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी के साथ हुआ था विवाद

धनबाद जिले के झरिया के फुलड़ीबाग इलाके में रहने वाले हैंडसम खान ने अपनी शादी के दो दिन बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि हैंडसम खान की शादी झाझा जमुई की एक युवती से हुआ था। शादी के दो दिन बाद ही युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया। ससुराल जाने के दौरान हुआ विवाद मृतक की मां नाजमा बीबी ने बताया कि हमलोग का परिवार काफी गरीब है। पति दिव्यांग हैं। चार बेटों में हैंडसम बड़ा था। उन्होंने बताया कि शादी के अगले दिन हैंडसम अपनी पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई। इसके बाद वह अकेले घर लौट आया। वहीं उसकी पत्नी लेने आए परिजनों के साथ मायके चली गई। फंदे से झूलता मिला शव परिजनों के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद वह सो गया। अगली सुबह जब काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो परिवार वालों ने दरवाजा खोलकर देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटना चर्चा का विषय बन गई है। कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *