कोंडागांव जिला अस्पताल की स्थिति खराब:649 पद खाली, 120 में से सिर्फ 40 जांचें हो रही, एंबुलेंस बिना पंजीयन के खड़ी

कोंडागांव जिला अस्पताल, जो कभी राज्य और केंद्र से अवॉर्ड जीतता था, आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है, जहां कुल 649 पदों की कमी है। अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी है। 61 सर्जन, 49 मेडिकल ऑफिसर, 22 RMA, 2 डेंटिस्ट, 39 फार्मासिस्ट, 45 लैब टेक्नीशियन, 183 स्टाफ नर्स, 206 RHOs और ANM मेल, 15 ड्राइवर, 17 ड्रेसर की कमी है। स्वीपर का एक भी पद भरा नहीं है। ‘हमर लैब’ की स्थिति भी चिंताजनक है। पहले जहां 120 प्रकार की जांचें होती थीं, वहां अब केमिकल की कमी के कारण मात्र 40 जांचें ही हो पा रही हैं। मरीजों को मजबूरन निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है। दर्जनभर एंबुलेंस का पंजीयन नहीं 2021 में DMF और LWE मद से खरीदी गई एक दर्जन एंबुलेंस का पंजीयन नहीं हो पाया है। परिवहन विभाग ने पंजीयन से इनकार कर दिया है। समय बीतने के कारण अब ये एंबुलेंस बेकार पड़ी हैं। सिविल सर्जन के अनुसार, स्टाफ की कमी की जानकारी विभाग को दी जा चुकी है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *