बठिंडा में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की रेड:रेस्टोरेंट से 14 लोग गिरफ्तार, बिना अनुमति के चल रहा था

बठिंडा जिले में पुलिस ने अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिविल लाइन और थाना कैंट पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने 4 अलग-अलग मामले दर्ज करते हुए 16 लोगों पर कार्रवाई की है। इनमें से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुडा मार्केट के हैंगओवर रेस्टोरेंट में रेड डीएसपी सिटी-2 सरबजीत सिंह बराड़ ने बताया कि बिना लाइसेंस हुक्का परोसने की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने 100 फीट रोड स्थित ‘ओल्ड स्कूल’ कैफे में छापेमारी की। यहां से केशव सिंगला, तरूण कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर हरजोत सिंह ने पुडा मार्केट के हैंगओवर रेस्टोरेंट में छापेमारी की। यहां से गुरप्रीत सिंह और गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया गया। हुक्के का सामान बरामद इसी थाने के एसआई जसकरण सिंह ने मॉडल टाउन फेस-3 के प्रिंजम रेस्टोरेंट से अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपियों पर बिना अनुमति हुक्का परोसने का आरोप है। पुलिस ने मौके से हुक्के और संबंधित सामान भी बरामद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *