मनाली में नशा तस्कर पकड़ा:तलाशी में हेरोइन बरामद, मंडी का रहने वाला; सप्लाई करने जा रहा था

मनाली पुलिस ने शनिवार को एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस थाना मनाली की टीम IPH स्टोर आलू ग्राउंड के पास गश्त कर रही थी। आरोपी हेरोइन की सप्लाई करने जा रहा था। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान मंडी जिले के पधर तहसील के रहने वाले अनिल कुमार (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में जांच कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि जिला पुलिस नशे पर सरकार के आदेशानुसार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार का नशा एक जहर है । जिला में चिट्टे के तस्करों पर तो पुलिस की पैनी नजर है और उन्हें किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *