बालोतरा में अवैध बजरी तस्करी का वांटेड आरोपी गिरफ्तार:ढाई माह पहले डंपर खाली कर हो गया था फरार, जांच जारी

बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने अवैध बजरी खनन में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। वांटेड करीब तीन माह से फरारी काट रहा था। दरअसल, पुलिस टीम की ओर से गाड़ी रुकवाने पर ड्राइवर ने बजरी को डंपर से खाली कर भाग गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को पचपदरा थाने की पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई की थी। टीम की ओर से अवैध बजरी से भरे डंपर को रुकवाने पर ड्राइवर ने डंपर में भरी बजरी रोड पर खाली कर मौके से फरार हो गया। ड्राइवर की पहचान भटाराम निवासी बिठूजा के रूप में की गई थी। डंपर को जब्त कर बीएनएस और एमएमडीआर की धाराओं में मामला दर्ज जांच-पड़ताल की गई। वहीं ड्राइवर की तलाश शुरू की गई। पचपदरा थाना इंचार्ज सुराराम ने बताया- मामले में फरार ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान तकनीकी और सूचना के आधार पर वांटेड आरोपी भटाराम (20) पुत्र प्रभुराम निवासी बिठूजा पचपदरा बालोतरा को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को पकड़ने में हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, कॉन्स्टेबल हनुमान मीणा, ड्राइवर कॉन्स्टेबल प्रेमाराम, लोकेश कुमार शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *