पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में श्रीमहावीरजी में कैंडल मार्च:मुख्य बाजार से दिगंबर जैन मंदिर तक निकाला मार्च, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में श्रीमहावीरजी में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च गोदारा गार्डन से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए दिगंबर जैन मंदिर तक पहुंचा। यहां मौन धारण कर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष कपलेश शर्मा ने कहा कि निहत्थे नागरिकों पर हमला करना कायरता है। उन्होंने इसे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद बताया। दोषियों को सख्त सजा की मांग की। शर्मा ने कहा कि देश का हर नागरिक सरकार के निर्णय के साथ खड़ा है। वरिष्ठ भाजपा नेता गोपालदास, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह और विनोद मीना ने बच्चों और महिलाओं पर हुए हमले पर दुख जताया। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की। कार्यक्रम में रमेश प्रेमी, मंडल महामंत्री युवराज बोहरा, दिगंबर नाहरवाल, वैद्य विजयकृष्ण शर्मा, रूपसिंह तोगड़िया, मुंशी राम, अनिरुद्ध जादौन समेत सैकड़ों नगरवासी शामिल हुए। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश जताया। हमले में शहीद हुए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *