जैसलमेर के गफूर भट्टा कच्ची बस्ती में एक कबाड़ी के गोदाम में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मौके पर पहुंची नगर परिषद की 3 दमकल ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ, मगर आग से गोदाम में रखा कबाड़, प्लास्टिक आदि जलकर खाक हो गए। नगरपरिषद फायर ब्रिगेड के फायरमैन नरपत राम ने बताया कि आज शाम गफूर भट्टा, कच्ची बस्ती स्थित मुकेश कबाड़ी के गोदाम में अचानक आग की खबर मिली। कबाड़ के गोदाम में प्लास्टिक आदि होने के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। मौके पर नगरपरिषद की तीन गाड़ियों ने पहुंचकर आग को बुझाने के प्रयास किए। 3 दमकल ने एक घंटे की मशक्कत में बुझाई आग नरपतराम ने बताया कि कबाड़ में काफी सामान होने के कारण आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों की तलाश की जा रही है। आग से कबाड़ी के गोदाम में रखा कबाड़ का काफी सामान, प्लास्टिक आदि जल गए। आग को बुझाने में फायरमैन नरपत राम, हसन खान, श्रवण कुमार, प्रभु विश्नोई, ड्राइवर रमेश सिंह, शोभा राम, मूलसिंह आदि शामिल रहे।


