कोटा में तेज-रफ्तार कार ने 4 गाड़ियों को टक्कर मारी:केशवपुरा में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान; कोई जनहानि नहीं

कोटा के केशवपुरा इलाके में आज दोपहर साढ़े तीन बजे एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। कार में सवार एक युवक और एक महिला थे। कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक और गाड़ियों को टक्कर मारते हुए अंत में पेड़ से जा टकराई। केशवपुरा फ्लाईओवर के पास हुई इस घटना में कार के एयरबैग खुलने से दोनों सवारों को गंभीर चोटों से बचा लिया। हादसे के बाद युवक बेहोश हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। संयोग से दुकानों के सामने कोई ग्राहक या दुकानदार नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। महावीर नगर थाना सीआई रमेश कविया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *