बोरदा-लोहर्सी मार्ग पर धूल ने बढ़ाई मुश्किल

गोधना | ग्राम बोरदा और लोहर्सी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल हालत में है। इस रास्ते से रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं। कॉलेज के विद्यार्थी भी इसी मार्ग से परीक्षा देने आते-जाते हैं। खराब सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम बोरदा निवासी नोखेलाल कश्यप ने बताया कि बरसात में सड़क पूरी तरह कीचड़ से भर जाती है। बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं। कीचड़ और गड्ढों के कारण पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। दुपहिया वाहन चलाना भी जोखिम भरा हो जाता है। गर्मी के मौसम में सड़क पर धूल उड़ती है। धूल के गुबार से राहगीरों और वाहन चालकों की आंखों में जलन होती है। सांस लेने में भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही है। अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नोखेलाल कश्यप ने कहा कि ग्राम बोरदा और लोहर्सी के सरपंचों को मिलकर जल्द प्रस्ताव बनाना चाहिए। प्रस्ताव अधिकारियों के सामने रखा जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क नहीं बनी तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *