रुपए नहीं देने पर भाई-भाभी संग मिलकर बहू ने ससुर की हत्या की

भास्कर न्यूज | कवर्धा/कुकदूर बीते 19 अप्रैल को थाना कुकदूर क्षेत्र के ग्राम कौवानार बदना निवासी करीया मरकाम पिता मानसिंह मरकाम (62) की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक का शव उनके घर से लगे खेत के कोठार में खटिया पर पड़ा मिला था। मृतक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका हुई। कुकदूर थाना प्रभारी टीआई जेएल शांडिल्य ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को शुरू से ही परिवार के लोगों पर संदेह था। इसी संदेह के आधार पर मृतक की बहू सुकरतीन बाई से पूछताछ की गई। शुरू में वह गुमराह करती रही। पूछताछ में बहू ने सच्चाई स्वीकार कर ली। बहू के भाई पवन मरावी व उसकी पत्नी जैनवती मरावी दोनों निवासी निवासी नवापारा सिंघारी, सेमरसांटा, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम ने भी हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। मृतक के पास रकम थी पूछताछ में सामने आया कि मृतक के पास पर्याप्त धनराशि थी। बहू के भाई को अपनी बहन की शादी के लिए रुपए की जरूरत थी। मृतक से रुपए मांगने पर जब उसने मना कर दिया, तो बहू, उसके भाई पवन व भाभी जैनवती ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। रात में पहले मृतक का गला दबाकर हत्या की गई, फिर कोठार में ले जाकर फरसा नुमा हथियार से सिर व चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की गई। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य एकत्र कर विधिवत रिमांड तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *