केस रफा-दफा करवाने की वसूली, पकड़ा गया

भास्कर न्यूज | कवर्धा कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस के नाम पर प्रकरण रफा-दफा कराने व जेल भेजने का भय दिखाकर रुपए की वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसडीओपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि एक फर्जी दलाल द्वारा नागरिक को भ्रमित कर रुपए ऐंठने की शिकायत सामने आई थी। इसमें ग्राम बितली निवासी मोतीराम साहू, पिता जीवनलाल साहू (48) ने थाना कवर्धा में शिकायत कि ग्राम भागूटोला निवासी कुंजराम साहू ने उनके खिलाफ दर्ज एक पुराने प्रकरण को थाना स्तर से रफा-दफा कराने व जेल भेजने की धमकी देकर फरवरी 2025 में 12 हजार रुपए व अब तीन हजार रुपए की और मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित प्रकरण में पुलिस ने न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर दिया गया है। ऐसे में रफा-दफा कराना किसी के वश में नहीं था। पुलिस द्वारा जांच कर आरोपी के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *