अगले तीन-चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से राहत मिलेगी:दिनभर छाए रहे बादल, शाम को बूंदाबांदी…2.5 डिग्री लुढ़ककर पारा 39.5 डिग्री दर्ज

भीषण गर्मी के बीच शनिवार को बादलों की आवाजाही से मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर बाद तेज अंधड़ चला। वहीं बूंदाबांदी के चलते तापमान 2.5 डिग्री लुढ़ककर पारा फिर से 39.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं रात का पारा 1.8 डिग्री बढ़कर 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। पारा उतरने से भीषण गर्मी से राहत मिली। आगे भी आंधी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम का असर पूर्वी राजस्थान में ज्यादा रहेगा। इस दौरान जयपुर संभाग में अगले तीन-चार दिन बादल छाए रहेंगे। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही दोपहर बाद तेज अंधड़ चलेगा। इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के आसार है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *