झापरा में डिजिटल सेवा केंद्र शुरू हुआ

सुकमा| राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस प्रति वर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन भारत में ग्राम स्वराज की भावना को सशक्त करने और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जाता है। गुरुवार को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव राज्य के प्रथम नक्सल मुक्त पंचायत बड़े सेट्टी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सुकमा ब्लाक के ग्राम पंचायत झापरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम जॉइंट कलेक्टर डॉ सूरज कश्यप और जनपद सीईओ मधु तेता के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी, बिहार से प्रसारित वर्चुअल संबोधन के साथ हुई, जिसे ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण जन, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक साथ देखा और सुना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *