कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर पड़ा है। भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर स्वदेश (पाकिस्तान) जाने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद पाकिस्तान से वीजा पर सीकर आए एक शख्स को आज अटारी से पाकिस्तान के लिए रवाना किया गया। विदेशी पंजीयन अधिकारी, सीकर ने बताया- भारत सरकार के नए निर्देशों के तहत ऐसे पाकिस्तानी नागरिक जिनकी एलटीडी (लॉन्ग टर्म वीजा) स्वीकृति/विचाराधीन नहीं है, देश छोड़कर जाना होगा। समस्त पाकिस्तानी नागरिक जो विदेशी पंजीयन अधिकारी, सीकर के क्षेत्राधिकार में निवासरत है, उन्हें 27 अप्रैल तक 48 घंटे के भीतर अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान जाना अनिवार्य है। वे अटारी के रास्ते पाकिस्तान सीमा से प्रवेश कर पाकिस्तान जा सकते हैं।


