भास्कर न्यूज|कटकमदाग प्रखंड के कुसुम्भा पंचायत अंतर्गत ग्राम सिसोई में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्रीश्री 1008 शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आरंभ हुआ। सैकड़ों श्रद्धालु ढोल-बाजे के साथ कलश लेकर करीब चार किलोमीटर पैदल यात्रा कर बोकारो नदी पहुंचे। जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। यज्ञ मंडप की परिक्रमा के बाद कलश स्थापित की गई। महायज्ञ का आयोजन गांव में नव निर्माण शिव मंदिर व हनुमान मंदिर में प्रतिमा स्थापित को लेकर किया जा रहा है। 27 को मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, अग्नि स्थापना, 28 को जलाधिवास, पुष्पाभिवास, वेदी पूजन, 29 को सज्जा भिवास, नगर भ्रमण एवं रात्रि में प्रतिमा स्थापना व 30 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा, हवन पूर्णाहुति व भव्य भंडारा का आयोजन होगा।


