विवि का अतिथि भवन होगा दुरुस्त

भास्कर न्यूज | हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अतिथि भवन को पुनः सुचारू किया जाएगा। उक्त निर्णय कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है। कुलपति ने दुख व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय का अतिथि भवन उपयोग में नहीं है। अतिथि भवन के जीर्णोद्धार के लिए तथा इसमें ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था प्रारंभ करने का प्रस्ताव लिया गया। कुलपति ने विश्वविद्यालय के कक्षाओं की स्थिति से असंतुष्टि जाहिर किया। कक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर उन्नत करने के लिए विभागों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। विभागाध्यक्षों की शिकायत पर कुलपति ने निर्देश दिया कि सभी भवनों में पेयजल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए। यह भी निर्देश दिया गया कि सीसीडीसी संभाग के द्वारा जो सेनेटरी व बिजली कार्य से संबंधित सर्वे कराई गई थी, उस पर भी कार्य प्रारंभ किया जाए। विनोदिनी पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया। वर्षा एवं गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों की असुविधा को देखते हुए विश्वविद्यालय के दोनों प्रवेश द्वार से विश्वविद्यालय के भवनों को जोड़ने के लिए छायादार पाथवे बनाने का प्रस्ताव लिया गया। शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वाहनों के लिए वाहन पड़ाव बनाने का निर्णय लिया गया। दोनों ही मामलों में सीसीडीसी संभाग को प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया गया। के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *