इस माह नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, हीटवेव का अलर्ट:बाड़मेर प्रदेश में फिर सबसे गर्म, झुलसाती हवा ने बढ़ाई परेशानी

बाड़मेर इन दिनों गर्मी में प्रदेश में सिरमौर बना हुआ है। तेज धूप और हीट वेव के चलते गर्मी के बढ़ते तेवर ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। अलर्ट के कारण बढ़े तापमान के चलते शनिवार को बाड़मेर प्रदेश में सबसे अधिक गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों गर्मी व लू बढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ने की संभावना जताई है। अप्रैल में टूटे गर्मी के रिकॉर्ड अप्रैल माह के शुरूआती दिनों में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अप्रैल महीने में मई-जून से जैसी गर्मी पड़ रही है। इन दिनों लोगों को गर्मी व लू से न दिन में सुकून मिल रहा है और न ही रात को चैन। आलम है यह है कि लोगों ने अपनी दिनचर्या बदल दी। सुबह के समय लोग अपना काम निपटा रहे हैं। दोपहर के समय लोग आवाजाही कम कर रहे हैं। तापमान भी लगातार 43 से 45 के बीच चल रहा हे। हालांकि राजस्थान के पूर्वी इलाकों में बारिश, ओले गिरे हैं। आज सुबह धूप निकलने के साथ गर्मी का असर रविवार को सुबह सूरज की किरण निकलने के साथ गर्मी व लू का असर बढ़ने शुरू होती है। सुबह 9-10 बजे तक तो लू के थपेड़े शुरू हो जाते हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में लोगों के हाल बेहाल है। ग्रामीण इलाकों में धूलभरी आंधियां को दौर शुरू हो चुका है। दोपहर के समय मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। हीटवेव का अलर्ट, 30 अप्रैल तक असर मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसका असर 30 अप्रैल तक रहेगा। इससे इस माह के आखिरी दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हीटवेव के कारण प्रशासन ने लोगों व पशुओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें हीटवेव से बचाव और सावधानी बरतने के बारे में बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *