पाली में युवक की मौत, नशे का था आदि:रूम पर अचेत हालत में मिला, सालों पहले माता-पिता की भी हो चुकी हैं मौत

पाली में एक 25 साल का युवक अपने किराए के रूम पर अचेत हालत में मिला। जिसे शनिवार को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसका पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंपा गया। जानकारी क ेअनुसार 25 साल का गोपाल सिंह पुत्र मोहनसिंह रावत निवासी खंगार खेत बर जिला ब्यावर हाल पाली के मंडिया रोड शिव नगर में एक किनारे के मकान में रहता था। जो शनिवार को अचेत हालत में मिला। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के अंकल पर्वतसिंह ने बताया कि गोपाल पहले फैक्ट्री में काम करता था और वर्तमान में मजदूरी का काम कर रहा था। शहर के मंडिया रोड शिव नगर में किराए के कमरे में रहता था। उसके माता-पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है। वह अपने पिता की इकलौती संतान था। जो नशे का आदि था। अचेत हालत में उसके रूम पर पड़े होने की जानकारी मिलने पर उसे बांगड़ हॉस्पिटल लाए थे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *