जोधपुर में प्रॉपर्टी विवाद में ऑफिस में लगाई आग:2 लाख रुपए और दस्तावेज जले; पेट्रोल बम फेंकने का अंदेशा, पुलिस जांच में जुटी

जोधपुर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक ऑफिस में पेट्रोल बम से आग लगा दी। घटना में ऑफिस में रखे दो लाख रुपए से अधिक की नकदी और महत्वपूर्ण प्रॉपर्टी दस्तावेज जलकर राख हो गए। पीड़ित सुभाष सिंह ने बताया कि उनके सरदारपुरा स्थित प्रॉपर्टी के पहली मंजिल पर स्थित ऑफिस को निशाना बनाया गया। देर रात अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंककर ऑफिस को आग के हवाले कर दिया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *