आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च:विभिन्न समाजों की महिलाओं ने दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

धौलपुर में सर्व समाज की महिलाओं ने पहलगाम नरसंहार के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। मार्च गांधी पार्क से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए हनुमान तिराहे पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब, अग्रवाल महिला मंडल, ब्राह्मण समाज और जैन समाज की महिलाएं शामिल हुईं। हनुमान तिराहे पर पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति संयोजक रजनी गोयल और सह संयोजक ममता श्रीवास्तव ने कहा कि भारत अब आतंकवाद नहीं सहेगा। उन्होंने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इनर व्हील क्लब की सचिव इंदिरा जिंदल ने इस घटना को कायरतापूर्ण बताया। बीजेपी की जिला संयोजक कल्पना शर्मा ने कहा कि पहलगाम की घटना का उचित जवाब दिया जाना चाहिए। अग्रवाल महिला मंडल कोठी की अध्यक्षा ज्योति मित्तल ने हिंदू एकता पर बल दिया। डॉ. सीमा गर्ग ने शहीदों के परिवारों को देश की ओर से संबल देने की बात कही। कार्यक्रम दो मिनट के मौन के साथ समाप्त हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *