गिरिडीह में अलग-अलग जगहों से शव बरामद:बेटे से लड़ाई के बाद पिता ने दी जान, खरीयोडीह डैम में डूबने से एक मरा

गिरिडीह के पचंबा थानाक्षेत्र के अलग-अलग जगहों से दो लोगों का शव बरामद किया गया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। शव मिलने की पहली घटना पेठियाटांड की है। यहां कक सोनाअहरा तालाब में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान पेठियाटांड निवासी गुड्डू साव (33वर्ष ) के रुप में की गई है। सूचना मिलने के बाद तालाब के पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बेटे से लड़ाई कर घर से निकला था मिली जानकारी के अनुसार बीती रात में गुड्डू साव का किसी बात को लेकर उसके बेटे के साथ विवाद हुआ था। इसी के बाद गुड्डू के बेटे ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। जिसके बाद गुड्डू कल शाम को घर से बाहर चला गया था। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया, तो सुबह उसकी खोजबीन शुरू की गई। आज सुबह स्थानीय लोग तालाब में नहाने के लिए गए तो वहां पानी में तैरता हुआ शव दिखाई दिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पचंबा पुलिस को दी। यहां पड़ताल के दौरान पता चला कि गुड्डू साव का शव पेठियाटांड सोनाअहरा तालाब में पाया गया है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से गहनता के साथ पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनो का रो – रो कर बुरा हाल है। खरीयोडीह डैम में संदेहास्पद परिस्थिति में मिला शव वहीं शव मिलने की दूसरी घटना खरियोडीह डैम की है। यहां एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के डैम में होने की जानकारी मिलने के बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ शव को देखने के लिए पहुंची। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर पचंबा पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने दी जानकारी घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह कुछ ग्रामीण खरियोडीह डैम की ओर आए थे। इसी बीच एक ग्रामीण का नजर पानी में गया, जहां शव नजर आया। मौके पर पहुंचे पूर्व मुखिया दीपक दास ने पचंबा पुलिस को शव मिलने की जानकारी दिए। इसी बीच किसी ने शव का शिनाख्त करते हुए बताया कि यह शव लखारी निवासी योगेंद्र दास की है। पुलिस की उपस्थिति में शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई। शुक्रवार शाम से गायब था आदमी जानकारी के अनुसार लखारी निवासी 40 वर्षीय योगेंद्र दास शुक्रवार की शाम से ही घर से गायब था। उनके परिजनों ने काफी खोजबीन किया था, किंतु अब तक पता नहीं चल पाया था। कहा कि योगेंद्र अक्सर डैम की ओर आया करता था। अब इनकी मौत कैसी हुई, यह स्पष्ट बता पाना मुश्किल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *