अबोहर में पंजावा माइनर में 30 फुट का कटाव:100 एकड़ खेतों में भरा पानी, गेहूं की नाड़ और हरा चारा बर्बाद

फाजिल्का के अबोहर में बुर्ज मुहार गांव के पास पंजावा माइनर में रविवार सुबह 30 फुट का कटाव आ गया। इससे आसपास के करीब 100 एकड़ खेतों में पानी भर गया। पानी भरने से किसानों की गेहूं की नाड़ (जिससे तूड़ी बनाई जानी थी) और हरे चारे की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में स्थापित ट्यूबवेल और बोर भी पानी में डूब गए हैं। किसानों के अनुसार नहर टूटने के करीब 4-5 घंटे बाद नहरी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू किया। किसान जगतार सिंह, हरजिंदर सिंह, जगदीप सिंह और कुलदीप सिंह ने बताया कि नहर टूटने का मुख्य कारण उसकी संरचना है। नहर विभाग से की कई बार शिकायत एक तरफ नहर है और दूसरी तरफ रेलवे लाइन। पटरी छोटी और कमजोर होने के कारण नहर अक्सर टूट जाती है। किसानों ने कई बार नहरी विभाग को शिकायत करके नहर की पटरी को मजबूत करने की मांग की है। लेकिन विभाग ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। इस घटना से किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *