रेल प्रशासन ने गर्मियों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-लालकुआं के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 1 मई से शुरू होगी और कुल 18 फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 08771 दुर्ग से लालकुआं के लिए हर गुरुवार को सुबह 10:45 बजे रवाना होगी। ट्रेनों की सही स्थिति जानने ऐप रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। उक्त विशेष ट्रेनों के समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।


