मिशन गोल फुटबॉल में प्रतिभाओं का चयन

भास्कर न्यूज | तोंगपाल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ न केवल सुरक्षा का वातावरण बना रही है, बल्कि खेलों और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय युवाओं एंव नागरिकों को साथ लेकर शांति और विकास का वातावरण बना रही है। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए 227वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा मिशन गोल के तहत बस्तर और सुकमा के अच्छे फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन करने के लिए सीआरपीएफ ने रेंज स्तर की अंतर-बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 24 एवं 25 अप्रैल को तोंगपाल स्थित फुटबॉल स्टेडियम में किया गया। यह आयोजन 227 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट मनीष कुमार भारती के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों को विशेष नाम दिए गए, जिनमें 227 बटालियन सीआरपीएफ तोंगपाल टाइगर्स, 80 बटालियन सीआरपीएफ जगदलपुर जाइन्ट्स, 241 बटालियन सीआरपीएफ बस्तर बोस, 188 बटालियन सीआरपीएफ सुकमा स्ट्राइकर्स शामिल थीं। स्थानीय प्रतिमाओं से बनी टीमों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में तोंगपाल टाइगर्स (227 बटालियन सीआरपीएफ) ने सुकमा स्ट्राइकर्स (188) बटालियन सीआरपीएफ) को 4-0 से हराया, वहीं बस्तर बोस (241 बटालियन सीआरपीएफ) ने जगदलपुर जॉइंट्स (80 बटालियन सीआरपीएफ) को 5-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला तोंगपाल टाइगर्स (227 बटालियन सीआरपीएफ) और बस्तर बोस (241 बटालियन सीआरपीएफ) के बीच रोमांचक रहा। दोनों टीमें पूरे जोश और रणनीति के साथ खेली। पहले और दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हो सका और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा, जहां दर्शकों की सांसें थमी रहीं। अंततः बस्तर बोस (241 बटालियन सीआरपीएफ) ने 4-3 की रोमांचक बढ़त के साथ जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। इस टूर्नामेंट में डिफेंडर चंद्रभान नाग ने पूरे टूर्नामेंट में मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया। विशेषकर फाइनल में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। गोलकीपर सरोज ने कई निर्णायक गोल बचाये और फाइनल मैच में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता। मैचों के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मनीष कुमार भारती कमांडेंट 227 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा पुरस्कार एवं मेडल प्रदान किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *