हरियाणा में युवक ऑडी में दूध बेच रहा:बैंक मैनेजर की नौकरी छोड़ी; पहले हार्ले डेविडसन में सप्लाई करता था, बोला- ये मेरा शौक

हरियाणा के फरीदाबाद में युवक 50 लाख की ऑडी कार से दूध सप्लाई कर रहा है। वह रोजाना करीब 120 लीटर दूध फरीदाबाद की कॉलोनियों के घरों में पहुंचाता है, जिसके लिए उसे करीब 60 किलोमीटर तक गाड़ी चलानी पड़ती है। इसमें वह करीब 400 रुपए का पेट्रोल ही खर्च कर देता है। हालांकि, उसे दूध से आमदनी कितनी होती है, वह यह बताने को तैयार नहीं है। उसने इतना जरूर बताया है कि महंगी गाड़ियां चलाना उसका पैशन (जुनून) है। इसके लिए उसने बैंक की नौकरी भी छोड़ दी। अब पिता का बिजनेस जॉइन कर अपने पैशन को फॉलो कर रहा है। यह युवक अमित भड़ाना है जो फरीदाबाद के मोहताबाद गांव का रहने वाले हैं। ऑडी से पहले वह 8 लाख रुपए की हार्ले डेविडसन बाइक पर दूध देने जाता था। ऑडी में दूध डिलीवरी करने वाले अमित की कहानी… पिता आर्मी से रिटायर्ड, मां गृहिणी
अमित ने बताया कि उनके पिता आर्मी से रिटायर हैं। वह गांव में खेतीबाड़ी संभालते हैं, और मां विजनवती घर संभालती हैं। 2 भाई हैं, जिनमें ललित दूध सप्लाई करता है और राज सिंह इवेंट मैनेजर है। अमित शादीशुदा हैं, और उनकी 2 बेटियां है। पिता बोले- पहले से महंगी गाड़ी-बाइक्स का शौकीन बेटा
अमित के पिता का कहा है कि बेटा शुरू से ही बाइक और गाड़ी का शौकीन रहा है। हालांकि, वह खर्चा अपनी ही कमाई से करता है। उसने यह गाड़ी भी अपनी कमाई से ही खरीदी है। मेहनत कर रहा है और शौक भी पूरे कर रहा है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा में झोटे का बर्थडे सेलिब्रेशन, केक कटा:हिसार गौरव नाम, 1 टन वजन, RO वाटर से नहाता है; 22 हजार सीमन डोज दे चुका हरियाणा के हिसार स्थित केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान (CIRB) में क्लोन मुर्रा झोटा “हिसार गौरव” का आज मंगलवार (10 दिसंबर) 10वां जन्मदिन मनाया गया। इस क्लोन झोटे को CIRB ने तैयार किया है। यह डेयरी क्षेत्र में उनके एक दशक के शोध का प्रतीक है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *