हेल्थ कोर्सेज में एडमिशन CUET-2025 प्रवेश परीक्षा से होंगे:MMU और RUHS के ग्रेजुएट कोर्स के लिए आरयूएचएस करवा रहा एंट्रेंस टेस्ट

जोधपुर की मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी (एमएमयू) और राजस्थान हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी जयपुर (आरयूएचएस) के संघटक तथा सम्बद्ध सरकारी और निजी महाविद्यालयों में संचालित हेल्थ कोर्स के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एडमिशन के लिए आरयूएचएस द्वारा कॉमन एन्ट्रेंस टेस्ट CUET-2025 प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। बायोलॉजी अथवा मैथ्स में 12वीं पास स्टूडेंट्स इस प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ruhsraj.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम 30 अप्रैल 2025 तय की गई है। मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुल सचिव के अनुसार हेल्थ कॉर्सेज में बीएससी नर्सिंग, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल यूजी कोर्सेज में बैचलर ऑफ रेडिएशन टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, बीएससी ऑप्थेलमिक टेक्निक्स तथा फॉर्मेसी यूजी कोर्सेज में बैचलर ऑफ फार्मेसी एवं डिप्लोमा इन फार्मेसी उपलब्ध है। इस वर्ष हेल्थ कोर्सेज में CUET-2025 की मेरिट के आधार पर ही एडमिशन दिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा पेपर-पैन मोड पर होगी। जिसमें 2 घंटे के प्रश्न पत्र में 3 विषयों के 100 अंकों के कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न-पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। CUET-2025 का विस्तृत सिलेबस व पैटर्न विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 25 मई को होगा, जिसमें 12वीं राजस्थान बोर्ड स्तर के सवाल पूछे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *