छत्तीसगढ़ राज्य को देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाएंगे: नीलू शर्मा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के मंडारमणि में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने प्रस्तुति दी। फेयरव्यू मीडिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा और प्रबंध संचालक विवेक आचार्य की विशेष उपस्थिति रही। बीटूबी स्वरूप में हुए इस आयोजन में पश्चिम बंगाल सहित देश के कई हिस्सों से प्रमुख ट्रैवल एजेंट्स और टूर ऑपरेटर्स शामिल हुए। अध्यक्ष नीलू शर्मा ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध पर्यटन संभावनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने थीम आधारित पर्यटन, साहसिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन और इको-टूरिज्म के अवसरों की जानकारी दी। छग को एक उभरते और आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में पेश किया। अपने संबोधन में नीलू शर्मा ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के विजन “छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे” के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पर्यटन विकास के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *