अंगना म शिक्षा: माताओं को बना रहे हैं शिक्षादूत

गेतरा | प्राथमिक शाला गेतरा में 25 अप्रैल को अंगना म शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत पढ़ाई तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल शैक्षिक समन्वयक जीएस पोर्ते ने कहा कि माताओं को शिक्षित कर उन्हें अपने बच्चों के सर्वागींण विकास में सहभागी बनाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। माताएं बच्चों के जीवन में शिक्षा की नींव कैसे मजबूत कर सकती हैं, इस पर पोर्ते ने कहा कि घर-घर शिक्षा की ज्योति जलाने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और माताओं को सशक्त बनाने से ही समाज में शिक्षा की संस्कृति को बल मिलेगा। माताओं के लिए विशेष सत्र, प्रशिक्षण और संयुक्त गतिविधियों के आयोजन का सुझाव भी दिया। कार्यक्रम में संकुल नोडल शिक्षिका पुष्पा सिंह ने गर्मी की छुट्टियों में घर पर बच्चों को शिक्षित करने की महत्ता बताई। कार्यक्रम में गेतरा सरपंच, उप सरपंच, आंगनबाड़ी सहायिका, शिक्षक-शिक्षिकाएं, माताएं व बालवाड़ी के बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना की और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *