राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने पटवारी भर्ती परीक्षा में 1707 पदों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। जिसके बाद अब प्रदेश में 2 हाजत 20 पदों की जगह पर 3 हजार 727 पदों पर पटवारियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए एक बार फिर आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। फिर से शुरू होंगे आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा पूर्व में 2020 पदों पर पटवारी की भर्ती निकाली गई थी। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकाली गई इस भर्ती प्रक्रिया में 22 फरवरी से 23 मार्च तक 6 लाख 43 हजार 639 युवाओं ने आवेदन किया था। लेकिन सरकार के आदेश के बाद अब पटवारी भर्ती परीक्षा की संशोधित विज्ञप्ति फिर से जारी की जाएगी। जिसमें पदों की संख्या को बढ़ाकर कुल 3727 पदों के लिए एक बार फिर आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। जिसमें नए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। सितंबर तक होगी भर्ती परीक्षा आलोक राज ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया के बाद प्रदेश में 11 मई को पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया जाना था। लेकिन अब 11 मई को आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। जिसे फिर से आवेदन को प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक साल एक पारी में अगस्त या सितंबर महीने में आयोजित किया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस और आयु सीमा पटवारी भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।


